फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन अध्यक्ष के दो और  सभासद के 24 पर्चे बिके

Sun, 29 Oct 2017 10:01 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विभागीय लापरवाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद पद की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो व सभासद के लिए 24 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीद की। रविवार को कोषागार की बंदी के चलते एक भी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सके।              
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग से घोषित नगरीय निकाय निर्वाचन के पहले चरण में शामिल जिले की नगर पालिका परिषद गौरीगंज व जायस के साथ नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना केे लिए नामांकन प्रक्रिया रविवार से शुरू हुई। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बने काउंटरों पर पहले दिन तकरीबन सन्नाटा पसरा रहा।

पहले दिन नगर पालिका गौरीगंज में अध्यक्ष पद के लिए बसंती देवी व मीना कुमारी ने जहां नामांकन पत्र खरीदे, वहीं सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या दो, छह, 12, 15, 20, 22 व 23 से एक-एक, वार्ड संख्या आठ, 18 व 24 से तीन-तीन, वार्ड संख्या 13 से दो तथा वार्ड संख्या 14 से छह प्रत्याशी ने आरओ के समक्ष प्रस्तुत होकर नामांकन पत्र खरीदा। रविवार को ट्रेजरी व बैंक बंद होने के चलते कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत राशि नहीं जमा कर सके जिसके चलते पहले दिन एक भी नामांकन पत्र नहीं दाखिल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें