फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिल : ब्रजेश पाठक

Fri, 23 May 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी अस्पतालों में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजधानी स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में आग लगने की घटना के बाद हुई जांच में कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल में बीती 14 अप्रैल को आग लगी थी। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने सभी चिकित्सा इकाइयों के लिए अग्निशमन से जुड़ी सिफारिशें की हैं। डिप्टी सीएम ने प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को निर्देश दिया है कि सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच कराई जाए, और मॉकड्रिल करके भविष्य में होने वाली घटना से निपटने की तैयारी दुरुस्त रखी जाए।
कमेटी की प्रमुख सिफारिशें
चिकित्सालयों में फायर फाइटिंग सिस्टम मानक के अनुरूप हों। भवन से धुआं बाहर निकलने और वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। स्टेयर केस एवं रैंप को चैनल गेट आदि से बंद न किया जाए। भवनों के खुले एरिया को फाइबर सीट, टीन शेड, ग्लास आदि से कवर न किया जाए, इसे वेंटिलेशन के लिए खुला रखा जाए।
विज्ञापन

अस्पतालों में समय-समय पर फायर मॉकड्रिल के साथ सेफ्टी एग्जिट मॉकड्रिल भी कराई जाए। सभी स्टाफ को फायर फाइटिंग की जानकारी तथा उसके उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाए। चिकित्सालय परिसर में एग्जिट साइन बोर्ड लगाए जाएं और केंद्र सरकार एवं अग्निशमन विभाग की गाइडलाइन का पालन किया जाए। रोगियों एवं तीमारदारों की निकासी, फायर अलॉर्म, स्मोक हीट डिटेक्टर्स की स्थापना हो। बिजली लाइनों को बिछाने में सावधानी बरतनी होगी। बिजली सप्लाई के दो स्रोत, केबल व तारों में जोड़ नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें