फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घी-तेल की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Tue, 06 May 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के गांधीनगर राहुल चौराहा ​स्थित घी-तेल की दुकान में आग लगने से हुआ नुकसान।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गांधीनगर राहुल चौराहा स्थित एक घी-तेल की दुकान में सोमवार सुबह करीब तीन बजे शाॅर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए आठ टैंकर पानी लगा। छत व दीवार तोड़कर किसी तरह से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के गांधी नगर राहुल चौराहा निवासी श्याम सुंदर मोदनवाल की घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर घी-तेल की थोक की दुकान है। दुकान की गहराई अधिक है। आगे से लेकर पीछे तक उनकी दुकान में कई टीन तेल व देशी घी रखा था। इसके अलावा रिफाइंड व पाम आयल भी कई टीनों में रखा था। रोजाना की तरह श्याम सुंदर रविवार रात दुकान बंद कर अपने घर सोने चले गए। सोमवार सुबह अचानक उनकी दुकान में शाॅर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई।
आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सीएफओ संजय कुमार शर्मा, एफएसओ सुरेंद्र दोहरे, फायर कर्मी देवेंद्र प्रताप, मंजीत, रवि कुमार, अर्जुन यादव, विवेक यादव, रवि पटेल दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पहुंचे और आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि आग बुझाने के लिए छत व दीवार तोड़नी पड़ी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। व्यापारी के मुताबिक आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शाॅर्ट-सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें