फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सरकारी धन के गबन के आरोप में प्रधान-सचिव के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। जगदीशपुर में सरकारी धन के गबन के आरोप से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। शिकायतकर्ता जमालपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सचिव के खिलाफ अखंडनगर थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है। एफआईआर में दोनों के नाम अज्ञात दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-22 से 2023-24 के बीच इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण, सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन मरम्मत जैसे कार्यों में भुगतान तो हुआ लेकिन कार्य मानक अनुरूप नहीं मिले थे। करीब 2.49 लाख रुपये की धनराशि के दुरुपयोग का उल्लेख है। अखंडनगर के खंड विकास अधिकारी शिव प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें