फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में तीन की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दरपीपुर गांव के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में मृतक शंभूलाल निवासी टेवखर, सरायमीर आजमगढ़ के भतीजे सूरज ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सूरज के मुताबिक उनके चाचा शंभूलाल, मस्कट (ओमान) से रविवार देर रात लखनऊ अमौसी एअरपोर्ट पहुंचे थे। उनको रिसीव करके घर लाने के लिए उनके गांव के कार चालक सिकंदर की कार बुक की गई थी। चाचा शंभूलाल को लाने के लिए चाची मीना, चचेरा भाई कोहिनूर, बहन खुशबू, उजाला, रोशनी व शंभूलाल के दमाद सुरेंद्र निवासी कुरियांवा, सरायमीर, सुरेंद्र की पुत्री सनाया, शंभूलाल के भाई बांकेलाल के पुत्र अंश गए थे।
एअरपोर्ट लखनऊ पर शंभूलाल के जानने वाले अजय निवासी ठेकमा, वरदह, आजमगढ़ मिल गए थे। सभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से घर आने के लिए निकले थे। सूरज का आरोप है कि कार के आगे ड्राइवर विजेंद्र निवासी चोपड़ा कालोनी, गोहाना, सोनीपत, हरियाणा गलत तरीके से लापरवाही से ट्रक चला रहा था।
विज्ञापन

इस कारण कार ट्रक में पीछे से घुस गई थी। दुर्घटना में शंभूलाल, चालक सिकंदर व अजय की मृत्यु हो गई थी। कार सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। जयसिंहपुर कोतवाली के उप निरीक्षक दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें