कुड़वार। सोहगौली निवासी युगल किशोर ने घर के सामने बने पूजा पंडाल में तेज आवाज में डीजे बजाने पर लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष राम विशाल यादव, उपाध्यक्ष अनुज जायसवाल और डीजे संचालक अंसार शेख निवासी सोहगौली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शुक्रवार शाम ध्वनि प्रदूषण सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद