फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इलाज में लापरवाही पर संचालक व तीन डॉक्टरों पर एफआईआर

Sat, 25 Apr 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईगंज क्षेत्र के महिलो आशापुर निवासी राजेश मिश्र (40) की पथरी के ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एसीएमओ की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय टीम ने स्पष्ट तौर पर इलाज में गंभीर लापरवाही की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली नगर में अस्पताल संचालक व ऑपरेशन करने वाले तीन डॉक्टरों के खिलाफ कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

राजेश मिश्र को तीन मार्च 2026 को शहर के सुभांगी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि स्थिति संभालने में असफल रहे चिकित्सकों ने करीब 7:35 बजे उन्हें दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। मामला तूल पकड़ने पर सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने एसीएमओ डॉ. जीसी सरोज के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। मृतक की पत्नी संगीता मिश्रा की तहरीर पर बृहस्पतिवार रात केस दर्ज किया गया। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि मानक न पूरे करने के कारण शुभांगी हॉस्पिटल का आयुष्मान योजना का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इन डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन

जांच रिपोर्ट में स्पष्ट है कि अस्पताल आयुष्मान योजना में पंजीकृत है, लेकिन वह कोई मानक पूरा नहीं करता। यहां उस दिन जनरल सर्जन डॉ.राजेश कुमार गौतम, यूरोलॉजिस्ट डॉ.आलोक मौर्या व उनकी पत्नी निश्चेतक डॉ.शुभ्रा सिंह की टीम ने ऑपरेशन किया था। इन सभी चिकित्सकों का नाम प्राथमिकी में दर्ज है,इसके अलावा सर्जन डॉ. राजेश कुमार गौतम की अस्पताल संचालिका पत्नी विद्या गौतम का नाम भी एफआईआर में शामिल है।
विज्ञापन


इनसेट:
जांच टीम ने इन लापरवाहियों का किया जिक्र

-आयुष्मान योजना में पंजीकृत होने के बाद भी अस्पताल में नहीं है वेंटीलेटर

-सीसीटीवी फुटेज में कहीं नहीं दिखीं निश्चेतक डॉ. शुभ्रा सिंह

-मरीज के नाक व मुंह में बिना सांस की नली के किया गया रेफर

-बिना एनेस्थेटिस्ट की निगरानी व संसाधन विहीन एंबुलेंस में मरीज को दूसरे अस्पताल भेजा गया

-बिना जरूरी सभी जांचें कराए ही शुरू कर दिया गया था ऑपरेशन

जिले में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
13 मई 2025: गोराबारिक गभड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में गाल ब्लैडर के ऑपरेशन में कुड़वार के महराजगंज निवासी 57 वर्षीय शिव कुमारी की हुई मौत

-17 नवंबर 2025: लंभुआ कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती चौपरिया निवासी 24 वर्षीय सुनीता यादव की हुई थी मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें