फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाले दुकानदार पर एफआईआर

Fri, 19 Dec 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रतिबंधित दवाएं बेचने के आरोप में मेडिकल एजेंसी संचालक पर औषधि निरीक्षक ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराया है। हलियापुर के तिरहुत मोड़ पर हनुमंत मेडिकल्स पर बीते बुधवार को अयोध्या मंडल के सहायक आयुक्त औषधि व जिला औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन

जांच में प्रॉक्सीवान स्पाॅस कैप्सूल के 23,220 पत्ते अवैध रूप से खरीद करने व स्टोर करने की बात सामने आई। औषधि का कोई भी बिक्री बिल फर्म ने उपलब्ध नहीं कराया। दो दिन इंतजार के बाद औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद की तहरीर पर हलियापुर थाने में मेसर्स हनुमंत मेडिकल्स के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें