फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नजूल भूमि पर निर्माण की कोशिश, भाजपा नेता के बेटे पर एफआईआर

Mon, 28 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के तिकोनिया पार्क के पास बेशकीमती नजूल भूमि पर बार-बार निर्माण कराने के आरोप में भाजपा नेता एवं इसौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी के पुत्र आशीष पांडेय के खिलाफ कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को लेखपाल सुनील कुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

लेखपाल के अनुसार छावनी सदर के मीरानपुर स्थित भूमि सरकारी अभिलेखों में बंजर दर्ज है। जमीन राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग/नगर पालिका के प्रबंधन में है। आरोप है कि आशीष ने कई बार निर्माण का प्रयास किया। भूमि संबंधी मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय ने 16 जून 2021 को स्थगन आदेश दिया था। इसके बावजूद दोबारा निर्माण शुरू होने की जानकारी पर लेखपाल ने 25 सितंबर को एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया को रिपोर्ट दी। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें