फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुभा रहीं फाइनेंस की आकर्षक स्कीम

Fri, 06 Nov 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए फाइनेंस कंपनियों की ओर से स्कीम दी जा रही है। प्रोसेसिंग शुल्क और फ्री इंश्योरेंस के जरिए ग्राहकों को लुभाया जा रहा है। ऑफर को लेकर गाड़ियों को खरीदने वालों की भी संख्या बढ़ी है। निजी वाहनों पर दीपावली ऑफर चल रहा है लेकिन व्यावसायिक गाड़ियों की बिक्री पर असर पड़ा है।
विज्ञापन



दीपावली पर चार पहिया गाड़ियों की खरीद बढ़ी है। अधिकतर गाड़ियों पर कंपनियों की ओर से खुद ही फाइनेंस स्कीम दी जा रही है। शोरुम संचालकों की मानें तो गाडिय़ों की कंपनियों ने छोटी कारों व लग्जरी गाडिय़ों के मॉडल के अनुसार स्कीम निर्धारित की है।

कुछ कारों की खरीद पर सोने के सिक्के के कूपन देने की योजना है। फिलहाल मौजूदा समय में 90 फीसदी लोग फाइनेंस स्कीम के तहत ही गाड़ियों की खरीद कर रहे हैं। एक शोरुम के आकड़े के अनुसार अब तक फाइनेंस योजना के तहत 80 से अधिक गाडिय़ा बुक करवाई जा चुकी हैं जिसमें छोटी कारें व लग्जरी गाडिय़ां शामिल हैं। कंपनी की ओर से 10 लाख तक की गाडिय़ों पर इंश्योरेंस फ्री किया गया है। इससे ग्राहक का करीब 20 हजार रुपये तक बच रहा है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि डाउन पेमेंट और ब्याज दर में भी मॉडल के अनुरूप ही रियायत दी जा रही है। किस्त कंपनी की ओर से ही निर्धारित की जाती है।  फाइनेंस कपंनियों ने प्रोसेंसिग शुल्क में रियायत का फंडा लगाकर ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास किया है।

अनुबंध पर गौर करें ग्राहक
सुल्तानपुर। गाड़ियां फाइनेंस कराते समय ग्राहकों को अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करते समय नियम व शर्तों का पूरी तरह से अध्ययन कर लेना चाहिए। अनुबंध की शर्तों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्कीमों में परिवर्तन होने के चलते ब्याज दरों में कभी-कभार बढ़त भी की जाती है, जिसे ग्राहकों को मौखिक तौर पर नहीं बताया जाता है। उपभोक्ता इस पर ध्यान नहीं देते हैं और उन्हें अधिक ब्याज भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें