फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बढ़े बुखार के मरीज, जांच कर दीं दवाएं

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ में इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बदलते मौसम के बीच हो रही उमस से बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की आशंका से बुखार से पीड़ित लोग परेशान हो गए हैं। रविवार को 47 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। चिकित्सकों ने बताया कि इस मौसम में वायरल संक्रमण आम बात है। चिकित्सकों ने दवा लेने के बाद भी एक सप्ताह तक आराम नहीं मिलने पर डेंगू, मलेरिया की जांच कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन


50 मरीजों का हुआ इलाज

दोस्तपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीतेपट्टी में दो बजे तक कुल 50 मरीजों ने इलाज कराया। आयुष डॉक्टर देव नारायण निषाद ने बताया कि बुखार व सर्दी जुकाम के अधिकांश मरीज अधिक आ रहे हैं। मुस्तफाबाद कलां निवासी सुशीला ने बताया कि शरीर में दर्द व बुखार की दवा ली। इमली गांव निवासी रवींद्र कुमार व खालिसपुर दुर्गा निवासी नेहा, अशोक कुमार ने बुखार आने पर जांच कराई। बुखार से पीड़ित ताजुद्दीनपुर निवासी प्रवीण, कमला, दिनेश ने दवाएं ली।

बदलते मौसम से बढ़ी बीमारी

सूरापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ में आए तीन वर्षीय कार्तिक की मां ने बताया कि बेटे को दो दिन से बुखार है। खांसी भी आ रही है। डाॅक्टर ने जांच कर दवा दिया है। बीबीपुर से आए अनुराग तिवारी ने बताया कि बुखार से पीड़ित हूं। जांच के बाद अस्पताल से दवा मिली है। डॉक्टर ने बताया कि बदलते मौसम के प्रभाव से बुखार और खांसी के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन


दवा के साथ दी गई सावधानी बरतने की सलाह
धम्मौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर पर डॉक्टर प्रदीप कुमार की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में करीब 12.30 बजे तक 45 मरीजों का इलाज किया गया था। मेले में पहुंची धम्मौर निवासी वंदना ने बताया कि तीन दिनों से बुखार और खांसी की समस्या है। निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है। जैतापुर गांव से आए मरीज शिव शंकर ने बताया कि शुगर की समस्या से परेशान है। प्राइवेट चिकित्सक से दवा ली थी लेकिन आराम नहीं मिला। मरीज कल्लू ने कमर दर्द तथा सुनीता ने दाद खाज की समस्या बताई।

बुखार के आए अधिक मरीज
भदैंया। पीएचसी शंभूगंज में डेढ़ बजे तक कुल 50 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें अधिकतर बुखार के मरीज रहे। सकवा, धनीपुर, रामगढ़, खानीपुर, भरसारे और भुआपुर आदि गांवों से मरीज इलाज कराने पहुंचे। मरीजों को त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह और अन्य सामान्य बीमारियों के लिए प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजर ने बताया कि बरसात के बाद तेज धूप के कारण बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें