फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहाय खाय से शुरू होगा चार दिवसीय डाला छठ पर्व

विज्ञापन
गोमती नदी के किनारे चल रही तैयारी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सूर्य की उपासना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। पर्व के मद्देनजर गोमती नदी के सीताकुंड घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वर्णकार समाज के लोगों ने छठ पूजा के लिए घाट पर वेदी बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। रविवार से दो दिन तक सीताकुंड धाम पर भीड़ रहेगी। पिछले दिनों गोमती में आई बाढ़ से घाट पर जमा मिट्टी को हटाने में सफाई कर्मियों की टीम जुटी है।
विज्ञापन

चार दिवसीय महापर्व डाला छठ की रौनक सीताकुंड घाट पर रविवार व सोमवार को रहेगी। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगी। पर्व को लेकर आदि गंगा गोमती के सीताकुंड घाट पर तैयारियां तेज हो गई है। शनिवार को खरना होगा। रविवार को शहर के सीताकुंड घाट पर महिलाएं आदि गंगा गोमती नदी में डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी और सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय पर्व का समापन हो जाएगा। इस पर्व में महिलाएं व पुरुष 36 घंटे तक उपवास रखते हैं। इन 36 घंटों में कुछ भी खाने-पीने की मनाही है। पर्व की तैयारी को लेकर स्वर्णकार समाज के लोग सीताकुंड घाट पर पहुंचने लगे हैं। बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने सीताकुंड घाट पर पूजा-पाठ के लिए वेदी बनाने और उसकी रंगाई-पुताई का काम किया।
पर्व को लेकर स्वर्णकार समाज में खासा उत्साह है। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, महामंत्री विनोद सोनी व नीरज सोनी ने बताया कि डाला छठ पर्व की तैयारी शुरू हो गई हैं। पिछले दिनों गोमती में आई बाढ़ से सीताकुंड घाट पर पानी जमा हो गया था। जलस्तर घटने से घाट पर मिट्टी की मोटी परत जमा हो गई है। गोमती मित्र मंडल पिछले कई दिनों से सफाई का काम कर रहा था। डाला छठ पर्व के मद्देनजर नगर पालिका के सफाई कर्मियों की टीम घाट पर जमा मिट्टी को हटाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें