फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एचटी लाइन में आई खराबी, 18 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 13 Apr 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। क्षेत्र के रजवाड़े रामपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से तहसील मुख्यालय को आने वाली एचटी लाइन में खराबी आने से शनिवार रात से आपूर्ति बाधित हो गई। भूमिगत केबल में फॉल्ट आने से कर्मियों को खोजने में दिक्कत हुई। इससे करीब 10 हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

तहसील के पांडेयपुर उपकेंद्र से टाउन फीडर को आपूर्ति की जाती है। पांडेयपुर उपकेंद्र को 132 केवी रजवाड़े रामपुर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। पांडेयपुर उपकेंद्र से लंभुआ नगर पंचायत के 15 वार्ड के अलावा मदनपुर, शाहपुर हरिवंश, गोपालापुर, पांडेयपुर, अंतपुर, रायपुर व धारपुर, जफरापुर, करनपुर, मकसूदन, नरेंद्रपुर गांव की बिजली आपूर्ति होती है।
शनिवार रात करीब 12:30 बजे अचानक आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। रविवार को विद्युत निगम के कर्मियों ने फॉल्ट खोजना शुरू किया तो भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त पाई गई। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि सुबह से ही मेन लाइन में फाॅल्ट खोजा रहा था। भूमिगत केबल की चेकिंग में फॉल्ट मिला। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें