फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्री घायल

Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के दोमुहां चौराहे के पास पेट्रोल पंप के पास शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से लंभुआ के महादेवा गांव निवासी बाइक सवार राजाराम गुप्ता (55) और उनकी पुत्री कुसुम (28) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में राजाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, घायल कुसुम को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर सहित चालक मौके से भाग निकला। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। बताया जा रहा है कि राजाराम दीवानी न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी में जा रहे थे। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें