पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीजीपी राजीव कृष्ण।
अमहट (सुल्तानपुर)। शहर से सटे अमहट स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में मंगलवार देररात करीब 10 बजे पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण पहुंचे। उन्होंने पीटीएस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीजीपी ने रिक्रूट आरक्षियों की प्रशिक्षण व्यवस्था के बारे में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस महानिदेशक ने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षुओं के रुकने, खाने के साथ उनके गुणवत्तापरक प्रशिक्षण के बारे में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली।
पुलिस अधिकारियों को भी गठित अपराध, माफियाओं व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर व त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। साइबर क्राइम से बचाव के लिए डीजीपी ने जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में बैरक, मेस समेत अन्य स्थानों का जायजा भी लिया।
इ्रस दौरान अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।