फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: समस्याओं के निदान के लिए मंडलायुक्त से मिलेंगे किसान

Sun, 16 Feb 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्रय केंद्र पर खतौनी का फर्जी सत्यापन कराकर धान खरीदने, आढ़तियों का भौतिक सत्यापन करने का किसानों ने आरोप लगाया है। आक्रोशित किसानों ने आरएफसी अयोध्या से तत्काल जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा मंडलायुक्त के प्रस्तावित कार्यक्रम में भी किसान समस्या निदान के लिए मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को पुरानी तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (हिंद गुट) के जिला सचिव कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में किसान पदाधिकारियों ने बैठक एवं प्रदर्शन किया। किसान पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2022 व 23 से तमाम किसान समस्याएं लंबित हैं, समस्याओं के निस्तारण में प्रशासन गंभीर नहीं है। किसानों का आरोप था कि धान क्रय केंद्र पर फर्जी खतौनी का सत्यापन कर धान की खरीद की गई।

आढ़तियों के धान का भौतिक सत्यापन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने आरएफसी अयोध्या से पंजीकरण से लेकर खरीद तक क्रय केंद्रों पर फर्जीवाड़े से अवगत कराया है। किसान 18 फरवरी को आ रहे मंडलायुक्त से मिलकर उन्हें भी मामले से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें इनेसट करें भाकियू पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें