फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टंच विधि से गन्ना बोआई कर किसान बढ़ाएं अपनी आय

Tue, 18 Nov 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम। गन्ना किसान टंच विधि से गन्ने की बोआई कर सहफसली खेती का दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह उन्नत विधि किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। रौजागांव चीनी मिल के गन्ना विशेषज्ञ टंच विधि और सहफसली खेती के फायदों के बारे में किसानों को लगातार जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील सिरौलीगौसपुर के उफरौली गांव निवासी किसान सहदेव वर्मा के खेत में रौजा गांव चीनी मिल के सहायक गन्ना विकास अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला पहुंचे। उन्होंने किसान के खेत में नाली बनाकर टंच विधि से गन्ने की सीओ-15023 प्रजाति की बोआई कराई। टंच विधि में बीज को चार फीट की दूरी पर बोया जाता है। इससे बची हुई जगह में किसान अन्य फसलें जैसे आलू, सरसों, मसूर और गेहूं भी आसानी से बो सकते हैं।
उफरौली के किसान सहदेव वर्मा के 10 बीघा रकबे वाले खेत में, गन्ना का बीज चार फीट की दूरी पर बोने के बाद बीच में बची ज़मीन पर सरसों की बोआई की गई। सहायक गन्ना विकास अधिकारी ने बताया कि किसान पहले तीन सौ क्विंटल गन्ना बीज बोने पर 1500 क्विंटल गन्ने की पैदावार प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। वे इसी विधि से गन्ना बोआई कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें