फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मिलेगी मुक्ति: फोरलेन निर्माण के लिए 660 करोड़ रुपये मंजूर

Tue, 18 Nov 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सूफी संत की धरती देवा से लेकर फतेहपुर कस्बे तक रोजाना हजारों वाहनों की जद्दोजहद, घंटों का जाम, बाजार में फंसी एम्बुलेंस और रेलवे फाटक पर खड़ी ट्रकों की कतारें... ये तस्वीरें अब इतिहास बनने जा रही हैं।दरअसल, देवा से फतेहपुर तक 20 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण कुछ ही महीनों बाद शुरू हो जाएगा। इसके लिए 660 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन

यह फोरलेन हाईवे कोई साधारण परियोजना नहीं है, बल्कि बाराबंकी से लखीमपुर तक प्रस्तावित करीब 80 किलोमीटर लंबे मेगा हाईवे की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। माती के पास किसान पथ से आगे लखीमपुर तक लिंक होने वाली इस परियोजना में कई चरणों में काम होना है। पहला चरण देवा से फतेहपुर तक शुरू होने जा रहा है।
इस चरण में सड़क निर्माण के अलावा, फतेहपुर के बाहर रेलवे क्रॉसिंग पर एक ओवरब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। यह सड़क वर्तमान में फतेहपुर कस्बे के अंदर से होते हुए सूरतगंज, निंदूरा, मोहम्मदपुर खाला के अलावा सीतापुर को जाती है। फतेहपुर कस्बे के अंदर इस सड़क पर अक्सर जाम लगा रहता है, क्योंकि यहां से 24 घंटे में 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं। ओवरब्रिज बनने के बाद कस्बे के बाहर से बाईपास बनने से इन वाहनों को जाम से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कमान लोक निर्माण विभाग की राष्ट्रीय राजमार्ग विंग के हाथों में है। जिसका संचालन लखनऊ से होता है। क्षेत्रीय रूप से यह इलाका पीडब्ल्यूडी के खंड-3, बाराबंकी के अंतर्गत आता है। उम्मीद है कि इस परियोजना पर मार्च 2026 से काम शुरू हो जाएगा।
(संवाद)

वर्जन -
फोरलेन हाईवे और फतेहपुर बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 65 प्रतिशत गाटा संख्या का सत्यापन पूरा हो चुका है। जमीन उपलब्ध होते ही निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- राजकुमार पिथोरिया, अधिशाषी अभियंता एनएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें