फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विधि से खेती करें किसान: डीएम

Mon, 28 Nov 2016 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
शहर में लगा किसान मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के लिए किसानों को तकनीकी विधि से खेती करनी चाहिए। ये बातें जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहीं। वे सोमवार को शहर के पर्यावरण पार्क में आयोजित कृषक गोष्ठी/मेले को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



जिला औद्यानिक मिशन योजना के अंतर्गत सोमवार को पर्यावरण पार्क में दो दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ डीएम एस. राजलिंगम ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह, आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के वैज्ञानिक डॉ. अच्छेलाल, डॉ. अशोक मौर्य, डॉ. आरएस मिश्र व डॉ. शशांक शेखर सिंह ने किसानों को खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अच्छेलाल यादव ने किसानों को बागवानी की खेती करने की सलाह दी। डॉ. अशोक मौर्य ने कृषकों को फूलों की खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताया। डॉ. आरएस मिश्रा ने फसलों में लगने वाले कीटों से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डीएम ने फल एवं सब्जियों की खेती से अधिक आय प्राप्त करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण द्वारा फूड प्रोसेसिंग के लिए किसानों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


अंत में उन्होंने किसानों से उद्यान विभाग से मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी हासिल की और स्टॉल पर लगाए गए किसानों के उत्पादों का निरीक्षण किया। इससे पहले जिला उद्यान अधिकारी मीना देवी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, सहायक उद्यान निरीक्षक मो. फाजिल, सतिराज यादव, प्रगतिशील किसान रामकीरत मिश्र समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें