फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश न होने से किसान परेशान

Sat, 16 Jul 2016 11:13 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में शनिवार को भी तेज बारिश नहीं होने से किसान परेशान रहे। दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल गई है। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल रहने व बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय मौसम मिजाज बदल गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिल गई। तेज बारिश नहीं होने से किसान परेशान हो गए हैं।

बारिश नहीं होने से धान की रोपाई बाधित हो रही है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद तेज बारिश नहीं हुई। बिजली की अघोषित कटौती और नहरों में पानी नहीं आने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान राजकीय नलकूप व निजी ट्यूबवेल के सहारे धान की रोपाई करा रहे हैं।
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद प्रताप सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बदली रहने और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें