फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किसानों की हालत बिगड़ी, अनशन जारी

Fri, 25 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ में धरना स्थल पर लेटे अनशनकारी किसान 
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील परिसर में लगातार तीन दिन अनशन कर रहे किसानों की हालत बिगड़ती जा रही है। हर चार घंटे पर उनकी सेहत की जांच की जा रही है। जिद पर अड़े किसान किसी भी हालत में इलाज के लिए राजी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी/ जॉइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर भाकियू (हिंद) के पांच पदाधिकारी बुधवार से तहसील परिसर में अन्न-जल त्याग कर अनशन कर रहे हैं। अनशन करने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा, अनुराग सिंह, देवतादीन यादव व बृजेंद्र कुमार चौरसिया शामिल हैं। किसानों ने तहसील प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। किसान समस्याओं के निस्तारण न किए जाने की बात कही है।
शुक्रवार को चिकित्सकीय जांच में अनशनकारी किसानों का रक्तचाप (बीपी) व शुगर स्तर नीचे गिरता मिला। बृहस्पतिवार देर रात सीओ अब्दुस सलाम खान व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने अनशनकारियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन किसान एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े रहे। अनशन स्थल पर अशोक विश्वकर्मा, गीता, राम अवध वर्मा, हृदय नारायण सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें