फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बारिश की आस में किसानों का निकला पसीना

Sat, 25 Jul 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पानी के अभाव में सूखा पड़ा तैयार खेत। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप-छांव का खेल चलता रहा। आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। उमस और बदलते मौसम के बीच किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन खेतों की तैयारी पूरी हो चुकी है, वहां अब धान की रोपाई अच्छी बारिश का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जुलाई माह अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। शुरुआती दिनों की बारिश के बाद जिले में अपेक्षित वर्षा नहीं हुई। दिनभर बादल मंडराने से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी लेकिन बादल बिना बरसे आगे बढ़ गए। खेतों में नमी की कमी बनी हुई है और कई किसानों ने अब तक धान की रोपाई शुरू नहीं की है।
बारिश नहीं होने से खेती-किसानी पर असर पड़ने लगा है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं, जिससे पर्याप्त वर्षा होने पर रोपाई का कार्य तेजी से शुरू किया जा सके। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से आमजन भी उमस और गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अनुकूल परिस्थितियां न बनने से अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें