फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले के खेत की सिचाई कर रहे किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महमूदपुर सेमरी गांव में शुक्रवार की सुबह केले की खेत की सिचाई कर रहे किसान को करंट लग गया। परिवारीजन उन्हें लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सेमरी निवासी अशोक पांडेय (60) शुक्रवार की सुबह केले के खेत की सिंचाई करने पहुंचे थे, जहां उन्हें करंट लग गया। काफी देर तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो उनका बेटा प्रकाश चंद्र पांडेय उन्हें बुलाने पहुंचा।
बेटे को खेत के पास अशोक बिजली के केबल से चिपके मिले। आनन-फानन में प्रकाश अपने पिता को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से पत्नी उर्मिला व पुत्री मंजू व अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें