फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेत में बेहोश मिले किसान की मौत

Sat, 17 Oct 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। बनहरा मल्हीपुर निवासी किसान इंद्रदेव (48) शुक्रवार दोपहर अपने खेत में काम करते समय बेहोश हो गए। परिजन उन्हें लेकर पीपी कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक इंद्रदेव का खेत घर से कुछ दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 बजे इंद्रदेव ने परिजनों से बताया कि वह खेत में खर-पतवार साफ करने के लिए जा रहे हैं। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटे तो संदेह हुआ। इंद्रदेव की बड़ी बहू बबिता उन्हें खोजते हुए खेत में पहुंची। वहां पर इंद्रदेव उन्हें अचेत अवस्था में पड़े मिले। बबिता ने जानकारी घर वालों को दी।
घर वाले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां पर चिकित्सक ने उनकी मौत होने की पुष्टि की। मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति की मौत से पत्नी रेशमा देवी सदमे में हैं। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें