फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Sun, 23 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर। रोहिनी खोजगीपुर निवासी किसान राम सजीवन वर्मा (60) की रविवार शाम करीब छह बजे नलकूप का स्विच ऑन करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राम सजीवन धान की सिंचाई के लिए खेत मे लगे नलकूप पर गए थे। वहां पर करंट की चपेट में आने से झुलस गए। आनन फानन में उन्हें सीएचसी मोतिगरपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोतिगरपुर थाने के अपराध निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें