फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नल में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Mon, 20 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। घर के बाथरूम में नहाते समय नल में उतरे करंट की चपेट में आने से बहोरापुर निवासी किसान बाबूराम सिंह (60) की शनिवार रात उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि बाबूराम शनिवार रात करीब 08:30 बजे घर के बाथरूम में नहाने के लिए गए थे। उन्होंने पहले टुल्लू पंप ऑन किया। स्विच ऑन करने के बाद उन्होंने पानी की टोंटी खोली। परिजनों के अनुसार टोंटी में करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगने से वह झुलसकर गिर पड़े। बाथरूम में से आहट नहीं मिलने पर परिजन को संदेह हुआ। जब परिजन बाथरूम पहुंचे तो उन्हें बाबूराम बेहोशी हालत में फर्श पर पड़े मिले।
आनन-फानन में बाबूराम को देर रात सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोस्तपुर थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

बाबूराम सिंह परिवार के मुखिया थे। वह खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। घर में उनकी पत्नी क्रांति सिंह हैं। उनके दो पुत्र मनीष कुमार सिंह व मुकेश सिंह हैं। मनीष नागपुर में रहता है। छोटा पुत्र मुकेश कुमार सिंह ट्रक ड्राइवर है। बाबूराम की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें