धम्मौर। निगोलिया गांव के पास बृहस्पतिवार की देरशाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार कटेहरा कचनावां निवासी किसान राजाराम (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। धम्मौर थानाध्यक्ष विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)