फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत

Fri, 27 Feb 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। गोल्हनपारा निवासी किसान राम माया सिंह (50) बुधवार रात घर से पैदल गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले। परिजनों के अनुसार हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर गांव के पास ही सड़क पार करते समय वह अनियंत्रित बाइक से टकराकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला। राम माया सिंह को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया, देर रात उनकी मौत हो गई। राम माया सिंह के पुत्र राहुल ने पलिया गोलपुर निवासी धीरज व संदीप निषाद पर अपने पिता को बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें