अखंडनगर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह खेत में धान की रोपाई के दौरान एक मजदूर अचानक गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के प्राथनाथपुर बछैड़िया निवासी शीतला (51) मजदूरी करता था।
शुक्रवार की सुबह शीतला खेत में धान की रोपाई कर रहा था। अचानक वह खेत में गिर पड़ा। खेत में मौजूद लोग उसे उठाकर खेत से किनारे बैठाए, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)