फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेत में लगी आग, 20 बीघा फसल राख

Fri, 14 Apr 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गोसाईगंज क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाते ग्रामीण।   -संवाद
विज्ञापन
गोसाईंगंज/कुड़वार (सुल्तानपुर)। अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को गेहूं के खेत व खलिहान में आग लग गई। इससे गेहूं की 20 बीघा फसल, पुआल और सरसों जल गई।गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मठा जासापारा गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल के पास बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 बजे राम अकबाल के खलिहान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन



खलिहान से लपटें उठती देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक खलिहान में रखी सरसों की फसल और पुआल राख हो गया।


उधर, धनपतगंज थाना क्षेत्र के नौगवांतीर में अज्ञात कारणों से गेंहू की फसल में आग लग गई। आग से गांव के ओमप्रकाश सिंह, शिवबख्श सिंह, रामबली, चंद्र देव की 20 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें