फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फर्जीवाड़े का आरोपी लखनऊ जेल से तलब

Mon, 09 Jun 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपये हड़पने के मामले में सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने के दादूपुर निवासी आरोपी जितेंद्र तिवारी को लखनऊ जेल से तलब कर एसीजेएम अविनाश चंद्र गौतम की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

अदालत ने विवेचक के जरिए उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की रिमांड स्वीकृत कर उसे दोबारा लखनऊ जेल में भेजने का आदेश दिया।

अमेठी जिले के पीपरपुर थाने के खरगपुर निवासी बृजलाल ने 16 अगस्त 2024 को रामगंज थाने में जितेंद्र तिवारी, संतोष पांडेय, वरुण मिश्रा, निशा मिश्रा, श्रवण तिवारी, रोहित यादव, विकास तिवारी व अन्य के खिलाफ बेरोजगारों को फर्जी कागजात देकर रुपये हड़प लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें