फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फरियादी बोला..साहब मैं जिंदा हूं

Sun, 06 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर तहसील में सुनवाई करते एसपी व अन्य अ​धिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
जयसिंहपुर। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के सामने राजस्व विभाग का एक कारनामा सामने आया। जिसमें व्यक्ति को मृत दिखाकर खतौनी दूसरे के नाम कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की मौजूदगी में 145 शिकायतों की सुनवाई हुई और सात का निस्तारण किया गया। शेष 138 को विभागवार निस्तारण के लिए भेजा गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, सीडीओ विनय कुमार सिंह, एसडीएम संदीप कुमार यादव, सीएमओ भारत भूषण, तहसीलदार मयंक मिश्र सहित जिला व तहसीलस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, कादीपुर, सदर, लंभुआ व बल्दीराय तहसील में प्रभारी अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई हुई।
.
केस :1

मृत दिखाकर दूसरे के नाम कर दी खतौनी
मैधन निवासी फरियादी छोटेलाल ने प्रार्थना देते हुए कहा कि साहब मैं जिंदा आपके सामने खड़ा हूं। अभिलेख में मुझे मृत दिखाकर खतौनी दूसरे के बच्चों के नाम कर दी गई। छोटेलाल ने डीएम को बताया कि इसके लिए कई बार तहसील में प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

.....
केस -2
नहीं हो रहा दाखिल-खारिज


भैरोपुर रुकिनपुर निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि नाना ने उनके नाम पंजीकृत वसीयत की थी। एक खाते का नामांतरण हो गया, शेष खातों को छोड़ दिया गया। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।


केस-3
निराश्रित के घर पर कब्जा


पारसपट्टी निवासी आरती ने बताया कि पति की मौत के बाद पड़ोसी उसे परेशान कर रहे हैं। पुलिस पर विपक्षियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उसके घर का दरवाजा तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया गया।
.
केस -4
लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप


अलावलपुर के प्रशासक राघवराम मिश्र, करौंदी तेजपुर के प्रशासक काली सहाय वर्मा और मुंगेशपुर के प्रशासक अनूप वर्मा ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल पर वरासत व पैमाइश के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने लेखपाल को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें