सुल्तानपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर की एक फेक फेसबुक आईडी तैयार हो गई है। किसी अज्ञात की ओर से तैयार की गई फेक आईडी पर उनका नाम व फोटो लगाकर दो दिनों से मैसेज भेजे जा रहे हैं। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी नगर ने अपने व्यक्तिगत अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क कर दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह ने बताया कि उनके नाम व फोटो लगाकर किसी व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बना दी है। उस आईडी पर कई तरह के मेसेज फोटो पोस्ट किए हैं। बताया कि उन मैसेजों से उनका कोई वास्ता नहीं है। फेक आईडी बनाने वाले की ओर से उनके परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट व मैसेज भेजे जा रहे हैं। इससे लोग संशय की स्थिति में आ गए थे।
उन्होंने व्यक्ति आईडी से पोस्ट करके लोगों को इस संबंध में जानकारी देते हुए सचेत कर दिया है। सीओ ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ के नाम बनी फेक आईडी चर्चा में है।