केएनआईटी में पांच दिवसीय एफडीपी का शुभारंभ करते अतिथि। स्रोत- संस्थान
सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (केएनआईटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सोमवार को साइबर सुरक्षा, डाटा संरक्षण और सुरक्षित संचार विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का शुभारंभ हुआ। 16 अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षकों को सूचना सुरक्षा व आधुनिक संचार प्रणालियों की नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. आरके उपाध्याय और अधिष्ठाता प्रो. हर्ष विक्रम सिंह ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. वीके शर्मा का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी गंगवार ने किया। निदेशक ने कहा कि डिजिटल विस्तार के दौर में साइबर सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षकों को नवीनतम तकनीकों और शोध के नए आयामों से अपडेट रखना आवश्यक है।
इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. एके तिवारी, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश चौहान और सिविल विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन प्रजापति समेत कई संकाय सदस्य मौजूद रहे। समापन पर प्रो. हर्ष विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।
-
विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा
कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गोरखपुर), आईईटी (लखनऊ), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (प्रयागराज) और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (लखनऊ) के विषय विशेषज्ञ शामिल हैं। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. बिरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. सौम्यदेव मैती, डॉ. वाईएन सिंह, डॉ. लोकेंद्र सिंह उमराव और डॉ. पवन कुमार चौरसिया प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा व नवीनतम संचार तकनीकों पर संबोधित करेंगे।