विद्यार्थियों को टैबलेट दिया गया
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण के तहत मंगलवार को कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी औी गनपत सहाय पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। केएनआईएमटी में 87 छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
केएनआईएमटी में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक व संस्थान के प्रबंधक विनोद सिंह और विशिष्ट अतिथि नर्सिंग संकाय के डायरेक्टर डॉ. महेश प्रसाद रहे। डॉ. महेश प्रसाद ने कहा कि डिजिटल तकनीक के इस युग में टैबलेट जैसे उपकरण बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। संस्थान के प्रशासक राजेश दूबे, सुरभि सिंह, चन्द्रावती दूबे, अंशिका मिश्रा, खुशबू वर्मा, आर्या त्रिपाठी, हीना परवीन, दिव्यांशी शुक्ला, तारा देवी, नम्रता सिंह, आर्या मौर्या, विजया दूबे, श्वेता दूबे, खुशी पाण्डेय, सबीहा बानों मौजूद रहीं।
वहीं गनपत सहाय में प्रबंधक ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने परास्नातक के छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अंग्रेज सिंह राणा, दिनकर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद