फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अस्पताल में आई फ्लू और कंजक्टिवाइटिस के रोगियों की भरमार

Sat, 22 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश और उमस भरे इस मौसम में आंखों का रोग यानि आई फ्लू और कंजक्टिवाइटिस खूब फैल रहा है। मेडिकल कॉलेज से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में भी बड़े पैमाने पर इसके रोगी सामने आ रहे हैं। ऐसे में सीएमओ ने सभी सीएचसी और पीएचसी को इस रोग से संबंधित दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन



चंद रोज के भीतर ही फैले इस संक्रामक रोग की रफ्तार इतनी तेज है कि मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास 75 से ज्यादा मरीज रोज आ रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील पटेल के अनुसार कुल डेढ़ सौ मरीजों की ओपीडी में 75 मरीज केवल इसी रोग से पीड़ित आ रहे हैं।


शहर के कई नेत्र चिकित्सा क्लीनिकों में भी इन रोगियों की भरमार है। हालांकि अभी ग्रामीण इलाकों में संक्रमण ज्यादा तेज नहीं हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी कहते हैं कि सभी सीएचसी व पीएचसी को अलर्ट किया गया है। वहां सारी दवाएं मौजूद हैं। इसके अलावा विभाग की ओर से स्कूलों में बच्चों को भी इस रोग से बचाव आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें