फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अधिवक्ता सभागार का लोकार्पण

Sat, 22 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। (सुल्तानपुर)। तहसील परिसर लंभुआ में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता सभागार कक्ष और पुस्तकालय भवन का विधायक सीताराम वर्मा व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन



बार अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह तथा सचिव साधु सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि हम हमेशा अधिवक्ताओं के साथ रहे हैं। अधिवक्ताओं के सुख-दुख के साथ हमेशा रहेंगे। विधायक बनने के पहले जो वादे किए थे, उसे पूरा किया है।


एमएलसी ने कहा कि अधिवक्ता समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। गरीबों व मजलूमों को न्याय दिलाते हैं। अधिवक्ताओं के हित में आगे भी जो बन पड़ेगा, वह हम करते रहेंगे। इस मौके पर एसडीएम दीपक वर्मा, तहसीलदार अरविंद मिश्रा, अधिवक्ता सुरेंद्र शुक्ला, केपी सिंह, राजेश सिंह, पीएन सिंह, सुरेश सिंह, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, राजमणि द्विवेदी, राम सागर पाठक व रमाशंकर गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें