फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन पर लगेगा एक्सप्रेस का भाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन पर अब एक्सप्रेस का भाड़ा लगेगा। सुल्तानपुर स्टेशन से वाराणसी का सफर अब 60 रुपये में तय होगा। करीब एक साल बाद पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन रेलवे पांच अप्रैल (सोमवार) से शुरू करने जा रहा है। ट्रेन का संचालन शुरू होने से जिले वासियों को सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते पिछले साल मार्च में देश भर में ट्रेनों के पहिए थम गए थे। कुछ समय बाद इन्हें धीरे-धीरे शुरू किया गया लेकिन अभी तक सभी ट्रेनें पटरी पर नहीं लौटी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने करीब 70 अनारक्षित ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है।
इन ट्रेनों में सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर स्पेशल को भी शामिल किया गया है। डाउन ट्रेन का संचालन सोमवार से सुबह छह बजकर 35 मिनट पर सुल्तानपुर स्टेशन से किया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वाराणसी-सुलतानपुर अप पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन वाराणसी स्टेशन से शाम को चार बजकर 15 मिनट पर किया जाएगा। ट्रेन रात आठ बजकर 55 मिनट पर सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। सोमवार से संचालित होने जा रही ट्रेन पर अब यात्रियों को सुल्तानपुर से वाराणसी रेलवे स्टेशन का किराया 60 रूपये देना होगा। यह किराया एक्सप्रेस ट्रेन का है।
लॉकडाउन के दौरान ट्रेन का किराया सुल्तानपुर से वाराणसी तक 35 रुपये था। अब यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन की सवारी करने पर 25 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि वाराणसी-सुल्तानपुर पैैसेंजर ट्रेन के संचालन का शेड्यूल मिल गया है। पांच अप्रैल से रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर अनारक्षित टिकट की व्यवस्था की जाएगी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से जिलेवासियों को सफर करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें