सुल्तानपुर। केएनआई में एमएससी प्राणिविज्ञान के नव प्रवेशित छात्रों के लिए शुक्रवार को इंट्रोडक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। इस प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को विभागीय संरचना पाठ्यक्रम व अनुशासन आदि से परिचित कराना रहा। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना यादव ने की।
उन्होंने छात्रों को प्राणिविज्ञान विषय की प्रासंगिकता, अध्ययन की गहराई और अनुसंधान की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्रों के नियमित अध्ययन, समय पर कक्षाओं में उपस्थिति व सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान डॉ. संजय कुमार ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा, प्रायोगिक कक्षाओं व शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।