फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पित्ताशय के कैंसर पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

Thu, 16 Oct 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पित्ताशय के कैंसर पर मेडिकल कॉलेज के शिक्षा विंग में एक व्याख्यान का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें शल्य चिकित्सा विषय पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव व प्रो. एके सिंह ने किया। विशेषज्ञों ने पित्ताशय के कैंसर से बचने व समस्या के निदान पर गहन चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ के सर्जिकल गैस्ट्रो के डॉ. आशीष कुमार बंसल ने पित्ताशय कैंसर में नवीनतम प्रगति विषय पर जानकारी दी। डॉ. बंसल ने निदान, रोबोटिक सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक तकनीक और ऑपरेशन में आने वाली कठिनाइयों के आधुनिक समाधान पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य, पीजी छात्र व एमबीबीएस विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. सुकैश, डॉ. नदीम, डॉ. अनुज जैन, डॉ. अमित कौशिक, डॉ. आरके तिवारी, डॉ. किरन रिबेलो समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें