फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रस्तावित 117 केंद्रों की सूची में तमाम खामियां सामने आ रही हैं। लंभुआ के एक विद्यालय की छात्राओं का परीक्षा केंद्र 32 किलोमीटर दूर गोमती नदी के पार बना दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस के ई-मेल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा के लिए 117 केंद्रों की सूची जारी की है। सूची में पांच राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 53 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, 57 वित्तविहीन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व दो राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय शामिल हैं। केंद्र निर्धारण की इस सूची में तमाम खामियां सामने आ रही हैं। आपत्तियों के लिए दी गई समयावधि में तमाम शिकायतें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई जा रही हैं।
लंभुआ के पंडित देवराज मिश्र बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरुआ उत्तरी के प्रधानाचार्य ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके विद्यालय की बालिकाओं का परीक्षा केंद्र 32 किलोमीटर दूर कलावती गर्ल्स इंटर कॉलेज शाहपुर लपटा मोतिगरपुर में बना दिया गया है।
विज्ञापन

यह विद्यालय जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में स्थित है और गोमती नदी के उस पार है। प्रधानाचार्य ने इस पर आपत्ति जताते हुए बदलाव की मांग की है। इसके अलावा भी कई शिकायतें केंद्र बनाने को लेकर आई हैं। विद्यालय संचालकों ने स्कूल में छात्राओं की संख्या अधिक होने का हवाला देते हुए केंद्र बनाने की मांग रखी है।
जिले के दो राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में रखा गया है। दोनों विद्यालय आवासीय व्यवस्था के तहत संचालित होते हैं। शासन के निर्देश के मुताबिक आवासीय विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बन सकते हैं। बावजूद इसके राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हसनपुर व मलिकपुर बखरा कादीपुर को परीक्षा केंद्र नामित किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरबी सिंह ने डीआईओएस को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्र से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा है कि दोनों विद्यालयों में आवासीय व्यवस्था के तहत शिक्षण कार्य संचालित होता है। विद्यालय परिसर में छात्रावास व शिक्षण भवन पास ही हैं। इस वजह से बोर्ड परीक्षा कराया जाना संभव नहीं है।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि 13 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय सुनिश्चित किया गया है। निर्धारित समयावधि में दर्ज कराई गईं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कराते हुए परीक्षा केंद्र निर्धारण की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें