फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में खुशी जाहिर करतीं छात्राएं। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट में इस बार जिले की दो मेधावी बेटियों नेे प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट की श्रेया सोनी को प्रदेश की मेरिट में पांचवां व रीशू को सातवां स्थान मिला है। हाईस्कूल में अभिषेक कुमार को जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों के टॉपर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान से हैं। जिले का परिणाम प्रतिशत हाईस्कूल का 91.52 व इंटरमीडिएट का 87.18 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट की श्रेया सोनी ने 93.80 फीसदी अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं हाईस्कूल के अभिषेक कुमार ने भी 95.17 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें