फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अगस्त तक जमा किया जा सकेगा परीक्षा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। वर्ष 2019-20 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपना परीक्षा शुल्क पांच अगस्त तक जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल उसे कोषागार में 10 अगस्त तक जमा कर सकेगा। परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र व उनके शैक्षिक विवरण के साथ आधार कार्ड नंबर को छह सितंबर तक ऑनलाइन किया जाएगा।
वर्ष 2019-20 की यूपी बोर्ड परीक्षा का शुल्क व आवेदन जमा करने के लिए बोर्ड की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक संस्थागत/व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा शुल्क संस्था प्रधानाचार्य के पास अधिकतम पांच अगस्त तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

संस्था प्रधानाचार्यों की ओर से परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तो परीक्षा शुल्क की सूचना व छात्र छात्राओं के शैक्षिक विवरण ऑनलाइन करने की डेडलाइन 20 अगस्त निर्धारित की गई है।
डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम सभी विद्यालयों को भेजकर नियत तिथि के अंदर शुल्क लेने, जमा करने और शैक्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड कराने को कहा गया है।
ऑनलाइन अपडेशन में आधार कार्ड नंबर आवश्यक होगा। डेडलाइन में ऑनलाइन परीक्षा फार्म पूरा नहीं करने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें