फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम आज बताएगी जनता का फैसला

Fri, 10 Mar 2017 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
काउंटिंग की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनता की अदालत का फैसला अपने पक्ष में करने के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्र के 64 प्रत्याशी 15 फरवरी से लगातार अपना प्रचार कर रहे थे। 26 फरवरी तक सभी प्रत्याशियों का पक्ष सुनने के बाद जनता ने 27 फरवरी को अपना फैसला सुना दिया था।
विज्ञापन


आयोग के निर्देशानुसार 27 फरवरी को जनता के फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। 11 दिन के इंतजार के बाद फैसले की घड़ी आ गई। शनिवार को अमहट स्थित मंडी परिषद में बनाए गए मतगणना स्थल पर भारी भीड़ के बीच जनता की अदालत का फैसला सुनाया जाएगा। मतगणना के लिए पांचों विधानसभा सीटों के लिए पांच पंडाल बनाए गए हैं। 


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि मंडी परिषद में शनिवार की सुबह आठ बजे से प्रेक्षकों की मौजूदगी में पांचों विधानसभा क्षेत्रों की गणना एक साथ शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में दो टेबल लगाए गए हैं। ईवीएम के मतों की गिनती के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 14 टेबल लगाए गए हैं। व्यवस्था को देखते हुए गणना के नतीजे दोपहर तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें