पांचवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम संगीनों के साए में पहुंच गई है। मंडी परिषद अमहट में पांचों विधानसभा क्षेत्र के बनाए गए स्ट्रांग रूम में सोमवार की देर रात ईवीएम जमा कराकर कमरे को सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर सशस्त्र पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
पुलिस के जवान शिफ्ट में ड्यूटी दे रहे हैं। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के लिए मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम व एसपी पवन कुमार ने भी मंडी स्थल स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।