फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जेई ने वसूले सिर्फ नौ हजार, किए गए निलंबित

Thu, 17 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली बिल की वसूली में लापरवाही का मामला सामने आया। दोस्तपुर के गंगापुर भुलिया के विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ने जुलाई में बकाया वसूली के लिए मिले 27 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ नौ हजार रुपये जमा कराए। इतनी कम वसूली देखते हुए अधीक्षण अभियंता ने जेई प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह बकाया वसूली का लक्ष्य सभी उपकेंद्रों को दिया जाता है। जुलाई में गंगापुर भुलिया के अवर अभियंता को 27 करोड़ रुपये बकाया बिलों की वसूली सवा पांच हजार उपभोक्ताओं से करनी थी। इस लक्ष्य के सापेक्ष जेई ने दो उपभोक्ताओं से सिर्फ नौ हजार रुपये बकाया की वसूली की। पूरे जिले में यह सबसे कम वसूली थी।
समीक्षा में उन्हें निलंबित करते हुए संबद्ध किया गया है। बताया कि अन्य अवर अभियंताओं, सहायक अभियंताओं व अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी दी गई है। उन्हें लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें