दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। किशनागरपुर निवासी सूरज बौद्ध को सोशल साइट पर जति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को परशुराम युवा वाहिनी गोशौसिंहपुर मंडल के सदस्य अमित कुमार तिवारी, अवनीश कुमार, मनोज कुमार निवासी किशनागरपुर ने मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद