गौरीगंज। ग्रेड पे 4800 व तीन पदोन्नति की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का कार्य बहिष्कार व महाहड़ताल 25 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही।
हड़ताल मेें शामिल इंजीनियरों ने सरकार में सकारात्मक सोच विकसित करने व अपनी मांगें पूरी कराने के लिए शनिवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने की रणनीति तैयार की। इस मौके पर बीके सोनकर, आरएस वर्मा, आमोद कुमार व श्रीयश मिश्र सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर मौजूद रहे।