फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने किया बच्चों का मार्गदर्शन

Sat, 11 Feb 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बच्चों के साथ इंजीनियरिंग के छात्र।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के इंजीनियरिंग संकाय के विद्यार्थियों ने प्राथमिक विद्यालय चांदपुर सैदोपट्टी का भ्रमण किया। उन्होंने बच्चों को तकनीकी एवं रोजगार परक शिक्षा, कंप्यूटर के लाभ समेत कई बिंदुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

केएनआईपीएसएस के इंजीनियरिंग संकाय ने चांदपुर सैदोपट्टी प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। कार्यक्रम समन्वयक संजय सोनकर की अगुवाई में शुक्रवार को इंजीनियरिंग के विद्यार्थी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां विद्यार्थियों से कई बिंदुओं पर बात की। इंजीनियरिंग छात्रों ने विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें