फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नालों पर हटवाया अतिक्रमण, चार को नोटिस

Sat, 11 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की जांच में खुली पोल, 10 स्थानों से हटाया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। शहर में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के पीछे नालों पर बढ़ता अतिक्रमण बड़ी वजह बनकर सामने आई है। नगर पालिका परिषद ने दरियापुर, बढ़ैयावीर, गंदानाला सहित कई स्थानों पर नालों की भूमि पर अतिक्रमण मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 10 स्थानों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, जबकि अन्य चिन्हित स्थानों पर चार कब्जाधारकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शहर में करीब 30 मझोले नाले हैं, जिनके माध्यम से वर्षा का पानी विभिन्न इलाकों से निकलता है। लगातार हो रही बारिश और जलभराव की शिकायतों के मद्देनजर नगर पालिका ने नालों की जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कराया। जांच में सामने आया कि कई स्थानों पर नालों की भूमि पर अवैध कब्जे के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे बारिश के दौरान सड़कों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन रही है। नगर पालिका ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 स्थानों पर नालों की भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया है। इसके अलावा अन्य चिन्हित स्थानों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। चार लोगों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि जिन लोगों ने नालों की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हें चेतावनी दी गई है। यदि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पालिका स्वयं अभियान चलाकर कब्जा हटाएगी। संबंधित के खिलाफ विभागीय स्तर पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें